चंपावत। पुलिस ने वर्ष 2018 में चल्थी क्षेत्र के उदाली गांव में तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर विभिन्न अपराधों में दो या दो से अधिक बार संलिप्त रहे अपराधियों का सत्यापन, उनके वर्तमान कार्य, व्यवसाय आदि की निगरानी रखते हुए निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
जिला जिला कारागार अल्मोड़ा में बंदी प्रीतम सिंह (34) निवासी ठुलाकोट तामली की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। एसपी ने बताया कि आरोपी ने वर्ष 2018 में चौकी चल्थी क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम पंचायत उदाली के तोक चांचरी में एक ही परिवार के तीन लोगों और वर्ष 2018 में ही टनकपुर क्षेत्र में ऊधमसिंह नगर निवासी युवक की हत्या कर दी गई थी।
क्या होती है हिस्ट्रीशीट
चंपावत। बार-बार अपराध करने वाले, अभ्यस्त और पेशेवर अपराधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस की ओर से हिस्ट्रीशीट खोली जाती है। जिसमें पुलिस की ओर से ऐसे लोगों की लगातार निगरानी की जाती है ताकि वह आपराधिक कार्य न कर सकें। संवाद