फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हिमवंत देश होला त्रिजुगी नारायण...

Wed, 26 Feb 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाॅक के पांडासोंसेरा गांव के देवेश्वर महादेव मंदिर में दो दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन लोक गायक प्रदीप कुमार ने मल्ला देश की नानि तनु देवेश्वर मेला देखन आये..., से श्रोताओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

महोत्सव समिति के अध्यक्ष लोकमान सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद अधिकारी ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी, दिनेश सिंह बिष्ट रहे।
लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के दल नायक भैरव राय के नेतृत्व में पहुंचे कलाकारों ने हिमवंत देश होला त्रिजुगी नारायण वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन भुवन नाथ गोस्वामी ने किया। इस दौरान गोविंद सिंह अधिकारी, दीपक सिंह अधिकारी, गोलू अधिकारी, प्रकाश सिंह अधिकारी, हिमांशु अधिकारी, गोकुल अधिकारी, दीपक सिंह अधिकारी, दिनेश नाथ गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें