फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एनएच का समय से नहीं हुआ ट्रीटमेंट तो रुक जाएगी वाहनों की रफ्तार

Wed, 26 Feb 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत-लोहाघाट एनएच पर संतोला क्षेत्र में पहाड़ी के ट्रीटमेंट का काम चल रहा है। एनएच प्रशासन का दावा है कि बारिश से पहले सभी जगह सुरक्षात्मक कार्य कर लिए जाएंगे। पूर्व में यहां पर मलबा आने से यातायात कुछ दिनों तक बाधित रहा, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

एनएच पर संतोला में कई जगह कच्चे पहाड़ दरकने के कगार पर हैं। इन स्थानों पर एनएच ने कटिंग कर खतरे को कम करने का प्रयास तो किया लेकिन पहाड़ कच्चे होने के कारण ट्रीटमेंट करना आसान नहीं है।
एनएच पर कभी भी बड़ी मात्रा में मलबा आ सकता है। पिछले साल संतोला में भारी मात्रा में मलबा आने से पिथौरागढ़ से संपर्क पूरी तरह कट गया था। करोड़ों का नुकसान कारोबारियों को उठाना पड़ा था।
विज्ञापन

चंपावत नगर व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह ने कहा कि एनएच को समय पर सुरक्षित काम कर लेना चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि बारिश में एनएच पिछले साल की तरह बंद हो जाए और व्यापारियों को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़े। उन्होंने एक बार में स्थायी तौर पर एनएच किनारे खतरा बन चुकी पहाड़ियों का ट्रीटमेंट करने की मांग की। एनएच के सहायक अभियंता एनसी टम्टा ने कहा कि बरसात से पहले कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें