चंपावत। टनकपुर-चंपावत एनएच 9 के डेंजर जोन स्वाला में पहाड़ी का ट्रीटमेंट कार्य जनवरी के अंत में पूरा होगा। डेंजर जोन की पहाड़ी में ग्राउटिंग और बैंचिंग का काम किया जा रहा है।
एनएच पर डेंजर जोन स्वाला में पहाड़ी के स्थायी ट्रीटमेंट के लिए टीएचडीसी और एनएच समन्वय स्थापित कर कार्य कर रहे हैं। पहाड़ी से हो रहे भू धंसाव की रोकथाम के लिए 9 बैंच बनाए जाने हैं। इनमें से तीन पूर्ण हो गए हैं। छह बैंच जनवरी के अंत तक पूरे हो जाएंगे। ड्रेनेज ग्राउंटिंग गैबीआन दीवार का निर्माण कर पानी की निकासी के लिए कलवर्ट भी तैयार किए जा रहे हैं। स्वाला डेंजर जोन में सितंबर में करीब 21 दिन यातायात पूरी तरह बंद रहा था।
इससे पिथौरागढ़, चंपावत जिले की आबादी के सामने मुश्किल हो गई थी। जरूरी सामान के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ता था। एनएच के एई एनसी टम्टा ने बताया कि ट्रीटमेंट का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।