फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के टॉपरों को सम्मानित किया

Wed, 04 Oct 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
सम्मान समारोह में मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करते विधायक पूरन सिंह फर्त्याल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से आयोजित समारोह में हाइस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में स्कूल स्तर पर पहले पांच स्थान पर रहे विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।  

नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा की अध्यक्षता और ईओ कमल कुमार, सभासद विमल कलौनी के संचालन में समारोह में मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल ने सभी मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। जीजीआईसी में हाइस्कूल बोर्ड परीक्षा में विद्यालय स्तर पर क्रमश : पहले पांच स्थानों पर अंकिता कुंवर, निकिता राय, योगिता विश्वकर्मा, भावना पुजारी, इंटरमीडिएट में दीपिका पुनेठा, तनुजा राय, नेहा रावत, कंचन पंत, निधि ढेक, डीएवी स्कूल में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में क्रमश: पहले पांच स्थान पर रहे छात्र मनीषा अधिकारी, साक्षी फर्त्याल, निधि जोशी, वंदना मेहता, प्रिया मेहरा, इंटर में श्रेया जुकरिया, विवेक गोस्वामी, प्रेरणा वर्मा, प्रज्ञा वर्मा, गौरव जोशी को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में ओपीएस स्कूल में हाइस्कूल की परीक्षा में क्रमश: पहले पांचवें स्थान पर रहे छात्र सागर मेहता, सोनल पांडेय, केतन राय, हर्षित पांडेय, शुभम सिंह, इंटरमीडिएट में प्रियंका वर्मा, उर्वी राय, आकाश ढेक, दीपशिखा वर्मा, दीक्षा अधिकारी, हीराभट्ट बालिका विद्यामंदिर में हाइस्कूल की परीक्षा में क्रमश:  पहले पांच स्थानों पर रही छात्रा साक्षी सक्सेना, कृतिका जोशी, संध्या बगौली, विनीता ओली, अंजना जोशी, जीआईसी लोहाघाट में हाइस्कूल की परीक्षा में क्रमश: पहले पांच स्थान पर रहे शाहनवाज, प्रीतम सिंह, प्रदीप कुमार, प्रवीण कुमार, कर्ण कुमार इंटरमीडिएट के छात्र मोहित खोलिया, चंचल सिंह, सचिन नाथ, आशीष कुमार, सौरभ चौबे, विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के हाइस्कूल की परीक्षा में क्रमश: पांच स्थान पर रहे छात्र कमल उप्रेती, रूपेश पांडेय, गोपाल दत्त राय, साक्षी सक्सेना, गोपाल सिंह, इंटर में अंकित जोशी, करन ढेक, आदित्य जोशी, रश्मि राय, दीपक चंद्र तिवारी, केवी में हाइस्कूल की परीक्षा में पांचवें स्थान पर रही ज्योति बिष्ट, आरती माहरा, ऋतिक बोहरा, प्रकाश सिंह, हर्षित जोशी, इंटर में संगीता बिष्ट, सौरभ कुमार, भावना मुरारी, सुनीता भटट, रमेश चंद्र क सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत के सभी सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें