फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: राप्रावि ईडाकोट और राजकीय पॉलीटेक्निक में सबसे अधिक मतदाता

Wed, 17 Apr 2024 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लोकसभा चुनाव में राप्रावि ईडाकोट और राजकीय पॉलीटेक्निक टनकपुर मतदान केंद्र सबसे अधिक मतदाता वाले बूथ हैं। लोहाघाट विधानसभा के राप्रा विद्यालय ईडाकोट केंद्र में 551 महिलाएं जबकि चंपावत में राजकीय पाॅलीटेक्निक टनकपुर नायकखेड़ा में 625 महिला मतदाता हैं। चंपावत विधानसभा का राउप्रावि कुलौली और निगाली सबसे कब पुरुष और महिला मतदाता वाला मतदान केंद्र है। लोहाघाट विधानसभा के राउप्रावि कुलौली के में 44 महिला और 46 पुरुष मतदाता हैं। इसी तरह चंपावत विधानसभा में राप्रावि निगाली में सबसे कम 24 महिला और 23 पुरुष मतदाता हैं।
विज्ञापन


सीलबरूड़ी और कोटकेंद्री सबसे दूरस्थ मतदेय स्थल
चंपावत। जिले का राउमावि सीलबरूड़ी और राप्रावि कोटकेंद्री सबसे दूरस्थ मतदान केंद्र है। लोहाघाट विधानसभा का राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीलबरूड़ी तक पहुंचने के लिए मतदान पार्टियों को 15 किमी की दूरी तय करनी होगी। वहीं चंपावत विधानसभा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटकेंद्री तक पहुंचने के लिए 17 किमी पैदल चलकर पहुंचना होगा। यहां पहुंचने के लिए मतदान पार्टियों को काफी पसीना बहाना पड़ेगा। संवाद


पुलहिंडोला मतदान स्थल सबसे ऊंचाई पर

चंपावत। लोहाघाट विधानसभा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय पुलहिंडोला समुद्र थल से 1750 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। वहीं चंपावत विधानसभा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय नरसिंहडांडा 1700 फीट की ऊंचाई पर स्थिति है। यह मतदान स्थल मतदान पार्टियों की सांस फुला देने वाली ऊंचाई पर है। ऐसे में यहां पर मतदान पार्टियों के अपनी सेहत को सुरक्षित रखते हुए सफल मतदान कराना चुनौती होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें