विधानसभा चुनाव के मतदान में प्राथमिक विद्यालय खटोली के बूथ में सर्वाधिक 21 लोगों ने नोटा का बटन दबाया गया। दूसरे स्थान पर प्राथमिक विद्यालय चंपावत कक्ष संख्या एक और प्राथमिक विद्यालय आमबाग कक्ष संख्या एक के मतदाता रहे। यहां 20-20 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया। यहीं नहीं पोस्टल बैलेट में भी मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
विधानसभा सीट में नोटा का प्रयोग करने वाले 1035 वोटरों के अलावा नौ पोस्टल बैलेट में से भी नोटा का जवाब आया। प्राथमिक विद्यालय गुदमी कक्ष संख्या तीन और पूर्णागिरि इंटर कॉलेज भजनपुर कक्ष संख्या दो मेें 17-17 मतदाताओं ने प्रत्याशियों को नकारते हुए नोटा का बटन दबाया। प्राथमिक विद्यालय दुबचौड़ा, गुर्जिला पाली, लड़ा बोरा, दुबडजैनल, छीनीगोठ कक्ष संख्या दो, चौड़ाराजपुरा और सैंदर्क मतदान केंद्रों में 15-15 वोटरों ने नोटा का प्रयोग किया। पूर्णागिरि इंटर कालेज भजनपुर कक्ष संख्या दो, प्राथमिक विद्यालय चौड़ाकोट, पोलप और सैलानीगोठ कक्ष संख्या एक में 14-14 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोली, डांडा, कुलेठी, खर्ककार्की कक्ष संख्या दो, सिमियाउरी, गैड़ाखाली कक्ष संख्या एक में 13-13 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। प्राथमिक विद्यालय मुडियानी, खर्ककार्की कक्ष संख्या एक, रूइयां, नायकगोठ कक्ष संख्या एक में 12-12 लोगों ने तथा प्राथमिक विद्यालय नरसिंहडांडा, बड़ोली, ललुवापानी, चंदनी, भजनपुर कक्ष संख्या दो, पंचायत भवन ज्ञानखेड़ा, जीजीआईसी टनकपुर कक्ष संख्या दो में 11-11 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय मौराड़ी, बजौन, लड़ाबोरा, चंपावत कक्ष संख्या दो में 10-10 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया।
विधानसभा सीट में कुल 142 मतदान केंद्रों में केवल नौ मतदान केंद्रों में मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग नहीं किया। प्राथमिक विद्यालय सांयली, अमौन, बुंगादुर्गापीपल, गंगसीर, निगाली, कोटकेंद्री, छीनीगोठ कक्ष संख्या एक, थपलियालखेड़ा और वन विश्राम गृह टनकपुर कक्ष संख्या दो में किसी भी मतदाता ने नोटा का बटन नहीं दबाया।