फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल के हीरो: छह कोरोना संक्रमितों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं बलवंत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। हर इंसान का अंतिम संस्कार परंपरा और सम्मान के साथ होना चाहिए। लेकिन इस कोरोना काल में संक्रमण के खतरे और परिजनों के दूर होने से कई बार अंतिम संस्कार करने का मौका भी परिजनों को नहीं मिल पा रहा है। ऐसे विपरीत हालात में 28 साल का एक युवा जीवटता और जज्बे के साथ इस काम को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन

चंपावत के युवा बलवंत सिंह भंडारी पिछले वर्ष के कोरोना काल से अब तक छह लोगों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं। इस दौरान वे पीपीई किट पहनने के साथ ही अन्य सुरक्षागत प्रबंध भी करते हैं। जिन कोरोना संक्रमित लोगों का अंतिम संस्कार किया गया, उनके परिजन या तो यहां नहीं थे या वे खुद कोरोना संक्रमित होने अथवा दूसरे कारणों से अंतिम संस्कार में जाने की स्थिति में नहीं थे। ऐसे विपरीत हालात में इस युवा ने लकड़ी जुटाने से लेकर चिता सजाने तक के काम को अंजाम दे रहे हैं।
एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में करीब चार घंटे का समय लग रहा है। इस काम में उन्हें राजस्व विभाग के कर्मी भी सहयोग कर रहे हैं। भंडारी कहते हैं कि परंपरा और सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हर किसी का हक है। इस वक्त कोरोना के चलते कई बार अंतिम संस्कार में अड़चन आ रही है। इसी के चलते उन्हें अनजान लोगों के अंतिम संस्कार करने का विचार आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें