फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां तो सीएससी संचालन पर भी भारी बना लचर नेटवर्क

विज्ञापन
नेपाल सीमा से लगे मंच गांव में सीएससी संचालक अनिल महर नेटवर्क की तलाश में जंगल से काम करते। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश क्षेत्र में लचर मोबाइल नेटवर्किंग समस्या लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। नेटवर्क समस्या के चलते तल्लादेश में सीएससी (जन सेवा केंद्र) तक काम नहीं कर पा रहे हैं। केंद्र के संचालक नेटवर्क की तलाश में लैपटॉप लेकर जंगल की तरफ तक जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

यहां से 31 किमी दूर मंच में जन सेवा केंद्र है, लेकिन मोबाइल नेटवर्क की समस्या से सभी कार्य प्रभावित होते हैं। प्रमाणपत्रों को बनाने से लेकर केंद्र से होने वाले तमाम काम नहीं हो पा रहे हैं। सीएससी के संचालक अनिल सिंह महर और दीपक महर ने बताया कि इलाके में केवल एक बीएसएनएल संचार सेवा है, लेकिन नेटवर्क की भारी दिक्कत से इसमें काम नहीं हो पा रहा है। कभी-कभी बेहद जरूरी काम के लिए सीएससी से आधा किमी दूर गोरखानाथ धाम की ऊंचाई पर लैपटॉप से काम हो पाता है। ग्रामीणों ने बीएसएनएल की नेटवर्किंग को बेहतर करने के साथ इंटरनेट स्पीड बढ़ाने की मांग की है। बीएसएनएल की संचार सेवा खराब होने की वजह से मंच में 2016 में खुली उपतहसील का भी संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें