फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शारदा रेंज में पहुंचा हाथियों का झुंड, गश्त बढ़ाई गई

Wed, 12 Jun 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
शारदा वन रेंज के कलौनिया क्षेत्र में विचरण करते हाथी। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा वन रेंज में बड़ी संख्या में हाथियों के झुंड पहुंच गए हैं। रेंजर पीसी जोशी ने बताया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका को देखते हुए वन कर्मियों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही रेंज से सटे गांवों के ग्रामीणों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

रेंजर ने बताया कि रेंज के कलौनिया, सेला, गुलियापानी और छीनी ब्लाॅक क्षेत्र में अधिक संख्या में हाथी विचरण कर रहे हैं। इनमें करीब 40 से 50 हाथी हैं। वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है और हाथियों के झुंडों पर निरंतर निगाह रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें