फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओ हिमा जाग कांछ तेरो जलेबी...

Wed, 07 Sep 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
ओ हिमा जाग कांछ तेरो जलेबी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पाटन-पाटनी के मां झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन


लोहाघाट के लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के कलाकारों के अलावा स्थानीय बच्चों ने उम्दा प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। प्रदीप कुमार के नेतृत्व में आई लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के कलाकारों ने ‘ओ हिमा जाग कांछ तेरो जलेबी’ गीत सहित कई शानदार प्रस्तुति दी।

महोत्सव समिति अध्यक्ष मोहन पाटनी की अध्यक्षता और राकेश उपाध्याय, जगदीश पाटनी के संचालन में सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता ने किया। 
विज्ञापन

अध्यक्ष ने महोत्सव स्थल के चौड़ीकरण और दीवार निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने गांव की आर्थिक रूप से कमजोर किशोरी हेमा बोहरा पुत्री राम सिंह बोहरा को 50 हजार रुपये की एफडी जमा देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख ने चैनल गेट और मंच मरम्मत की घोषणा की।

कलाकार मुकेश, विजेंद्र, अंतरा, राखी, नेहा की प्रस्तुति में ‘मोहना तेरी केमुआं गाड़ी, इन लौंडन कै समझालो कि हिटन बाटा सिट्टी न मारा’ आदि गीतों पर दर्शक भी जमकर थिरके। पाटन-पाटनी के कलाकारों में रेखा पाटनी ने झुमका गिरा रे बरेली की बाजार में, सचिन ने ‘गोरख्या चेली भागुली’ और कंचन अवस्थी ने ‘हाय रे मेरा घाघरा’ लता पांडेय ने ‘दिवानी में दिवानी मस्तानी हो गई’ गीत की शानदार प्रस्तुत दी।
विज्ञापन


इस मौके पर सुभाष विश्वकर्मा, धन सिंह पाटनी, मनोहर करायत, भगवान बिष्ट, मदन विश्वकर्मा, पुष्कर विश्वकर्मा, हरीश पाटनी, कमल कुलेठा, राजेंद्र पाटनी, गोविंद पाटनी, संजय माहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें