फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमंत, अमन, रोहित ने जीती फर्राटा

Tue, 06 Sep 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
हेमंत, अमन, रोहित ने जीती फर्राटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीआईसी मैदान में प्राथमिक शिक्षा की दो दिनी एथलेटिक्स और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शुरू हो गई है। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। उन्होंने इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को छात्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को उभारने का मंच बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उप शिक्षाधिकारी हरेंद्र साह ने कहा कि सीमित साधनों के बावजूद इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करना सराहनीय है।
विज्ञापन


शिक्षक जीवन मेहता के संचालन और ब्लाक क्रीड़ा समन्वयक दीप जोशी के दिशा निर्देशन में हुई 50 मीटर दौड़ में हर्षित उपाध्याय ने पहला, दीपक सिंह ने दूसरा, अमन फर्त्याल ने तीसरा स्थान  प्राप्त किया। बालकों की 100 मीटर की फर्राटा दौड़ में हेमंत कुमार, अमन फर्त्याल, रोहित राम, बालिकाओं में दीपा शर्मा, ज्योति पांडेय, कमला सामंत पहले तीन स्थान में रहे।

गोला क्षेपण में सौरभ विश्वकर्मा, अमित रावत, हरीश धामी, बालिकाओं में भावना, नेहा, ममता, लंबी कूद में ज्योति पांडेय, ललिता बिष्ट, मनीषा, सुलेख में नमन ओली, सोनिया पांडेय, कमल कुमार पहले तीन स्थान में रहे। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के रमेश देव, ब्लाक अध्यक्ष कुंवर प्रथोली, जिला क्रीड़ा समन्वयक नरेंद्र अधिकारी आदि मौजूद थे। निर्णायकों और आयोजन में कमलेश जोशी, नरेश गिरि, नरेश जोशी, दीवान पुजारी, शैलेंद्र वर्मा, कमल  राय, एसएस मौनी, चंद्रकिशोर पांडेय आदि शिक्षक सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें