लोहाघाट (चंपावत)। आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में जवानों की आवासीय सुविधा का विस्तार करते हुए फेमिली क्वाटर्स का कमांडेंड आनंद सिह ने धार्मिक मंत्रोच्चार के साथ शिलान्यास किया गया। बटालियन के पंडित ने पूजा, अर्चना कराई। उन्होंने कहा कि नवस्थापित वाहिनी में अभी तक जवानों के परिवारों के लिए आवासीय सुविधा न होने के कारण वह बाहर किराए के मकानों में रहते हुए तमाम असुविधाएं झेल रहे हैं।
उनके लिए शीघ्र ही आवासीय सुविधाएं दिलाई जा रही हैं। कार्यदायी संस्था सीपीडब्लूडी के अभियंता अवधेश कुमार ने कहा कि फैमिली क्वाटर्स का निमार्ण कार्य निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान सहायक सेनानी दीपक भट्ट, डॉ. अमरीश कुमार, डॉ. मोहित गुप्ता, रवि कुमार चतुर्वेदी, एसएम राकेश डोगरा, आरके मांगलिक थे।