फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से हेल्पर की मौत

विज्ञापन
Helper dies due to speeding canter collision
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर टनकपुर-बनबसा के बीच बिचई में एक तेज रफ्तार कैंटर ने गैस सिलिंडर के एक ट्रक के हेल्पर को कुचल दिया। हेल्पर की टनकपुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। टक्कर मारने वाला चालक कैंटर को छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गैस सिलिंडर की पिथौरागढ़ आपूर्ति देकर लौटे ट्रक के चालक कुंदन सिंह भाकुनी और हेल्पर प्रताप सिंह (43) पुत्र भगत सिंह निवासी चमोली शुक्रवार शाम करीब सात बजे बिचई के पास ढाबे में खाना खाकर सड़क पार कर रहा था। तभी एक कैंटर (यूके 05/ सीए 1451) ने हेल्पर को रौंद दिया। टक्कर से बुरी तरह लहूलुहान प्रताप को टनकपुर अस्पताल ले जाया गया। डॉ. आफताब अंसारी और डॉ. उमर ने बताया कि इलाज के दौरान प्रताप ने दम तोड़ दिया।
तेज रफ्तार वाहन ने छात्रा को टक्कर मारी, गंभीर
बनबसा (चंपावत)। एक तेज रफ्तार वाहन ने यहां शहीद उत्तम चंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की इंटर की छात्रा रिया (16) पुत्री हरि प्रसाद को टक्कर मार दी। साइकिल पर सवार यह छात्रा अपने घर फागपुर को जा रही थी। तभी फागपुर गेट के पास एक अनजान वाहन ने टक्कर मार बुरी तरह जख्मी कर दिया। छात्रा को खटीमा अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन परिजन बच्ची को भोजीपुरा के एक निजी अस्पताल ले गए हैं। एसओ लक्ष्मण सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें