फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर तक तैयार होगा हैलीपैड

Tue, 24 Oct 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में अगले माह तक हैलीपैड बन कर तैयार हो जाएगा। सर्किट हाउस के समीप बन रहे हैलीपैड में इन दिनों जोर-शोर से काम चल रहा है। हैलीपैड निर्माण का काम 25 नवंबर तक पूरा होना है। इसके निर्माण के लिए कटिंग का काम पूरा कर लिया गया है, जबकि प्लेटफार्म का निर्माण कार्य जारी है। बचाव क्षेत्र मिट्टी भरान और घास बिछाया जाना शेष है।  
विज्ञापन


आपदा के नजरिए से सर्किट हाउस के समीप कार्यदायी संस्था एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने साल 2015 में हैलीपैड का निर्माण शुरू किया। प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज जोशी ने बताया कि 1.20 करोड़ रुपये की लागत से कटिंग, प्लेटफार्म निर्माण, सेफ्टी एरिया, मिट्टी भरान और घास बिछाने का काम किया जाना है।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत 57 लाख रुपये की लागत से कटिंग का निर्माण किया गया, जबकि 50 लाख रुपये की लागत से 30×30 मीटर का प्लेटफार्म निर्माण का काम चल रहा है। जिसे अगले चार दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा 13 लाख रुपये से सेफ्टी एरिया, मिट्टी भरान और घास बिछाने का काम किया जाना है, जिसे 25 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


एमआई 17 और दो हेलीकॉप्टर लैंड करेंगे एक बार में  
चंपावत। आपदा को देखते हुए जिले में दो हैलीपैड के निर्माण को मंजूरी मिली। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि बनबसा में हैलीपैड का निर्माण पूरा कर लिया गया है। ट्रायल के बाद हैलीपैड काम करना शुरू कर देगा, जबकि चंपावत में अगले माह निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों हैलीपैड में एक एमआई 17 और दो छोटे हेलीकॉप्टर एक बार में खड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें