फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अस्पताल के वार्डों में मरीजों के लिए हीटर और कंबल उपलब्ध

Fri, 26 Dec 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
 चंपावत के जिला अस्पताल में ठंड से बचाव के लिए लगाए गए हीटर।
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में बढ़ती ठंड के बीच मरीजों को राहत देने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने वार्डों में हीटर और गर्म कंबलों की पर्याप्त व्यवस्था की है। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे अस्पताल पहुंचकर वार्डों का जायजा लिया। जनरल, बच्चा, महिला वार्ड में हीटर लगे पाए। सभी हीटर सुचारु हालत में मिले। सबसे खास बात कि यह हीटर पूरी तरह कवर्ड थे। इससे किसी का हाथ लगने पर उसके जलने का खतरा नहीं रहता है। भर्ती मरीज के तीमारदार प्रदीप ने बताया कि कंबल अस्पताल से उपलब्ध है, लेकिन ठंड के चलते उन्हें भी अपने कंबल लाने पड़ रहे हैं। हालांकि कमरे में हीटर रात दिन बड़ी राहत दे रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल के वार्डों में अच्छी गुणवत्ता के हीटर जलते मिले। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमएस ह्यांकी ने बताया कि शीतलहर के चलते मरीजों, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और गंभीर रोगियों को ठंड से बचाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वार्डों में लगभग 15 से अधिक मरीज भर्ती हैं। इन सभी वार्डाें में हीटर की उपलब्ध हैं। सर्द हवाओं से रोकने के लिए खिड़कियों-दरवाजों की पूर्व में ही मरम्मत कर हवा रोकने की व्यवस्था की गई है। हर बेड के लिए गर्म कंबल उपलब्ध हैं । जरूरत पड़ने पर मरीजों और उनके परिजनों को अतिरिक्त कंबल भी दिए जा रहे हैं। वर्तमान में अस्पताल सर्दी-खांसी, सांस की तकलीफ और जोड़ों के दर्द से परेशान मरीज भर्ती हैं। ऐसे में अस्पताल ने व्यवस्थाएं पर्याप्त की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें