फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिला अस्पताल में ओपीडी 400 के पार

Mon, 24 Feb 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या अधिक बढ़ गई है। अस्पताल में अचानक बढ़ी भीड़ के कारण लोगों को इलाज के लिए काफी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ रही। अस्पताल की ओपीडी 400 से अधिक रही। अस्पताल में फिजिशियन और हड्डी रोग विशेषज्ञ के कक्षों के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। फिजिशियन डॉ. दीपक रावत ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में वायरल बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को ठंड से बचना चाहिए। गर्म कपड़े पहनने चाहिए। सुबह-शाम ठंड में कम जाना चाहिए। गर्म पानी पीना चाहिए। खट्टी चीजें कम खानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें