चंपावत। ठंड बढ़ने के कारण जिला अस्पताल में जोड़ो में दर्द के मरीज बढ़ने लगे हैं। अस्पताल में हर रोज 30 से अधिक मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इसमें युवा सहित बुजुर्ग लोग शामिल हैं।
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. धनंजय पाठक ने बताया कि अस्पताल में ठंड बढ़ने के कारण गठिया, जोड़ों में दर्द के मरीज बढ़ गए हैं। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों को हो रही है। गठिया के कारण उनके जोड़ों में सूजन आ रही है।
साथ ही युवा भी इन दिनों काफी संख्या में जोड़ों की बीमारी से परेशान हो रहे हैं। बताया कि पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए। गुनगुना पानी पीना चाहिए। हरी, ताजी पत्तेदार सब्जी का सेवन करें और मौसमी फल खाएं। अधिक दिक्कत होने पर चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। संवाद