टनकपुर/लोहाघाट/चंपावत। नए आदेश के बाद अब जिला अस्पताल में ओपीडी के पर्चे का शुल्क 20 रुपये लिया जाने लगा है। पहले यह 28 रुपये था। ओपीडी पर्चे का शुल्क कम किए जाने से मरीजों, तीमारदारों को राहत मिली है।
शुक्रवार से जिला और उप जिला अस्पतालों में ओपीड़ी पर्ची का शुल्क 20 रुपये हो गया है। आईपीडी पर्ची का शुल्क 50 रुपये, जनरल वार्ड में जिला और उप जिला अस्पतालों में पहले तीन दिन के लिए 25 रुपये प्रति दिन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 रुपये और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पर्ची शुल्क 15 रुपये शुल्क कर दिया है। जिला और उप जिला अस्पतालों के निजी वार्डों का शुल्क 150 और 300 प्रति दिन कर दिया है।पीएमएस डॉ. पीएस खोलिया ने बताया कि अस्पताल में ओपीडी सहित अन्य दरों में की गई कमी को अस्पताल में लागू कर दिया गया है। इधर, अस्पताल पहुंचीं लोहाघाट की जया उप्रेती और चमदेवल के हयात राम ने ओपीडी में पर्ची की दर घटाए जाने का स्वागत किया है।
इधर, टनकपुर में सीएमएस डाॅ. घनश्याम तिवारी और लोहाघाट में चिकित्साधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल ने बताया कि विभाग की ओर से 22 अगस्त को व्हाट्सएप के माध्यम से आदेश मिलते ही नया शुल्क लागू कर दिया गया है। निजी वार्ड में शुल्क पहले दिन से 150 रुपये प्रतिदिन रहेगा। इसमें सिंगल बेड 300 रुपये और डबल बेड 150 रुपये रहेगा। एसी कमरा अभी उपलब्ध नहीं है, एसी कमरे का शुल्क एक हजार रुपये प्रतिदिन है। 108 सेवा जहां मरीजों के लिए फ्री है।