चंपावत जिला सभागार में कोविड-19 की समीक्षा बैठक में मौजूद नोडल अधिकारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय की अध्यक्षता में जिला सभागार में कोविड-19 में तैनात न्याय पंचायत नोडल, सेक्टर और पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। डीएम ने आईटीपीसीआर, एंटीजन और ट्रनॉट डाटा फीडिंग समय से ना होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने डाटा फीडिंग में हो रही लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग को कड़ी फटकार लगते हुए कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी को निर्देशित करते हुए कहा कि वह स्वयं निरीक्षण करें कि जो भी कोविड रोगी होम आइसोलेशन में हैं उन्हें प्रत्येक दशा में होम आइसोलेशन किट, आयुष किट और पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराए जाए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक सत्यनारायण को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे विद्यालय जिनके छात्र बिना मास्क के मिलते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जो भी व्यापारी कोविड के नियमों का पालन कर रहा है, उसे पुरस्कृत किया जाए। डीएम ने कहा कि कोविड में अगर किसी भी प्रकार की शिथिलता बरती गई तो उस अधिकारी, कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसपी लोकेश्वर सिंह, डीडीओ संतोष कुमार पंत, डीपीओ पीएस बृजवाल, सीवीओ डॉ. बीएस जंगपांगी, तहसीलदार प्रियंका रानी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।