फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू की रोकथाम को चलाएं जनजागरूकता अभियान

विज्ञापन
चंपावत एनआईसी में मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग करते डीएम एसएन पांडेय। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को डेंगू जैसी बीमारियों से सावधानी बरतने, पर्याप्त मात्रा में दवाओं का इंतजाम रखने, विशेष सफाई के साथ दवाओं का छिड़काव करते हुए डेंगू की रोकथाम के लिए व्यापक रूप से जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीएम ने जिलों में विशेषज्ञ चिकित्सकों, चिकित्सा स्टाफ व टेली मेडिसिन आदि की जानकारी ली। डीएम एसएन पांडेय ने बताया कि जिले में 103 चिकित्सकों के सापेक्ष 47 चिकित्सक कार्यरत हैं और गाइनो व आई सर्जन न होने से कठिनाईयां आ रही हैं जिस पर प्रमुख सचिव चिकित्सा ने आश्वस्त किया कि जिलों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जा रही है।
उन्होंने जिला अस्पताल में आईसीयू यूनिट स्थापना का प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराने को कहा। वीडियो कांफंसिंग में डीएम के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरपी खंडूरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके जोशी, एनआईसी के चंपक जोशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आवास योजना के भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग जरूरी
चंपावत। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह का कहना है कि भारत सरकार की महत्वपूर्ण अंगीकार योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता, सोलर लाइट, पेयजल, आयुष्मान आदि योजनाओं से आच्छादित करने के साथ निर्मित किए जा रहे भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग और आसपास के क्षेत्र में पौधरोपण किया जाना है।
उन्होंने बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी, नगर निकायों में कार्यरत अधिशासी अधिकारियों को योजनाओं में तेजी लाने को कहा।
सचिव शहरी विकास शैलेश बगौली ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना से आच्छादित परिवारों की आवश्यकताओं को डोर टू डोर सर्वे के माध्यम से मोबाइल एप में डाउनलोड करने के बाद उसे सरकार को उपलब्ध कराया जाना है।
कहा कि जो नगर निकाय प्लास्टिक मुक्त होगी उसे एक करोड़ की धनराशि विभिन्न कार्यों के लिए दी जाएगी। वहां एडीएम टीएस मर्तोलिया, डीएफओ केएस बिष्ट, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, शिप्रा जोशी, सीईओ आरसी पुरोहित, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, परियोजना निदेशक एचजी भट्ट, ईओ नगरपालिका आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें