फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करी के दो मामलों में 73 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ चार दबोचे, निजी मुचलके पर छोड़ा

विज्ञापन
टनकपुर में शराब की तस्करी में गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
पंचायती चुनाव के करीब आते ही शराब तस्करी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए अलग-अलग स्थानों से अंग्रेजी शराब की 73 बोतलों के साथ चार लोगों को दबोचा है। एक मामले में आरोपियों ने बताया कि पंचावत चुनाव में खपाने के लिये वह शराब लेकर आ रहे थे। पुलिस ने शराब तस्करी में लिप्त वाहन को सीज कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर निजी मुचलके पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने ककरालीगेट के पास बोलेरो वाहन को चेकिंग के लिए रोका। वाहन में तीन लोग सवार थे। तलाशी लेने पर वाहन से चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब की 58 बोतलें बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इमलीपड़ाव निवासी मुरली सक्सेना, विजय कुमार यादव और डांडा ककनई निवासी लाल सिंह के रूप में हुई। पूछताछ में बताया कि बरामद शराब वह पंचायत चुनाव के लिए ले जा रहे थे।
तीनों आरोपियों पर आबकारी अधिनियम में केस दर्ज हुआ है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने मंगलवार शाम विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी उमेश चंद्र प्रजापति को पीलीभीत चुंगी में अंग्रेजी शराब की 15 बोतलों के साथ दबोचा है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बरामद शराब और बोलेरो जब्त कर सभी आरोपियों को कोतवाली से ही निजी मुचलके पर रिहा किया गया है।
विज्ञापन

पकड़ने वाली पुलिस टीम में ये रहे शामिल
शराब तस्करों का पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसआई योगेश दत्त, एसआई तेज कुमार, एसआई अंजू यादव, कांस्टेबल राजेंद्र राणा, उमेश गिरि, लाल सिंह बोहरा, मुस्तफा अंसारी और सचिन कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें