फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को पढ़ाया नैतिकता का पाठ

विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक लेते प्रभारी सचिव शैलेश बगौली। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
सूबे के शहरी विकास, परिवहन सचिव और जिले के प्रभारी सचिव शैलेश बगौली ने जिला सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जिले की बेहतरी के लिए निस्वार्थ भाव से साधक की तरह कार्य करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए समस्याओं के समाधान के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति जागृत करने और जिजीविषा बनाए रखने को कहा। प्रभारी सचिव ने चिकित्सा विभाग की समीक्षा के दौरान जिले की लगभग 30 प्रतिशत महिलाओं में एनीमिया की शिकायत पाए जाने पर गर्भवती महिलाओं को आयरन टेबलेट का वितरण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जलागम, उद्यान, ग्राम्य विकास, नगर पालिकाओं की ओर से गठित स्वयं सहायता समूहों के कार्यों का विश्लेषण कर उन्हें एक छतरी के नीचे लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संपूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम की समीक्षा में बढ़े हुए और अवशेष परिवारों को शौचालय उपलब्ध कराने तथा सार्वजनिक शौचालयों को तय समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने समाज कल्याण विभाग को समय से पेंशन का भुगतान किए जाने के निर्देश भी दिए। प्रभारी सचिव बगौली ने क्वैराला पंपिंग योजना, कोलीढेक झील की प्रगति की समीक्षा की और लोनिवि को अवशेष कार्यों को प्राथमिकता में रखने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कार्यालय समय में 10 से 5 बजे की सोच से बाहर निकलकर अपना योगदान देने को कहा।
बैठक में जिलाधिकारी एसएन पांडेय, पुलिस अधीक्षक ददन पाल, मुख्य विकास अधिकारी टीएस मर्तोलिया, सीईओ आरसी पुरोहित, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, सीवीओ डॉ. बीएस जंगपांगी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
नगर की समस्याओं को लेकर प्रभारी सचिव को दिया ज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय की समस्याओं को लेकर नगर पालिका और संघर्ष समिति के सदस्यों ने प्रभारी सचिव शैलेश बगौली को ज्ञापन सौंपा।
बुधवार को नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, सभासद नंदन तड़ागी ने प्रभारी सचिव शैलेश बगौली से सर्किट हाउस में मुलाकात की। उन्होंने नगर पालिका में विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में दीनदयाल पार्क के समीप मल्टी स्टोरी पार्किंग, कंप्यूटर ऑपरेटर, क्लर्क समेत स्वच्छकों के पदों और अवस्थापना निधि में धनराशि स्वीकृत करने की मांग की। ब्यूरो
चाय बागान को रोजगार के साथ पर्यटन से जोड़ें
चंपावत। जिले के प्रभारी सचिव शैलेश बगौली ने बुधवार को अधिकारियों के साथ छीड़ापानी स्थित टी बोर्ड के चाय बागान का निरीक्षण किया। उन्होंने चाय बागान को रोजगार के साथ ही पर्यटन से जोड़ने के निर्देश दिए। चाय बागान की हरियाली देख बेहद खुश नजर आए प्रभारी सचिव ने बागानों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने टी बोर्ड के प्रबंधक डेसमंड से जिले में चाय विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की। इस मौके पर जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय, एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें