फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में 220 रोगियों का इलाज

विज्ञापन
आईटीबीपी 36वीं वाहिनी की ओर से आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में रोगियों का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
छमनियांचौड़ स्थित आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी की ओर से पाटन में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 220 रोगियों का इलाज कर निशुल्क दवाएं बांटीं गईं। शिविर में जोड़ों के दर्द, रक्तचाप के रोगी अधिक मिले।
विज्ञापन

शनिवार को कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव के दिशा-निर्देशन में पाटन के पंचायत बारात घर में निशुल्क शिविर लगा। वाहिनी के डॉ. विनोद कुमार, स्टाफ नर्स, सूबेदार स्वीटी सिंह, मंजू कार्की ने 220 मरीजों का इलाज किया।
डॉ. विनोद ने बताया कि शिविर में अधिकतर रोगी मौसमी बुखार, जोड़ों के दर्द और रक्तचाप वाले पाए गए। उन्होंने ग्रामीणों को बरसात के समय पानी को उबाल कर पीने, बासी भोजन व सड़े-गले फल न खाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

बताया गया कि अन्य गांवों में भी जल्द ही ऐसे शिविर लगाए जाएंगे। आयोजन में प्रकाश सिंह, ललित सिंह, सुनील कापड़ी और जितेंद्र कुमार ने सहयोग किया। इस मौके पर सहायक उप सेनानी मनोज बहुगुणा, सूबेदार मेजर ठगेंद्रर सिंह, दरोगा मोहन सिंह और पाटन के निवर्तमान ग्राम प्रधान सुभाष विश्वकर्मा, मोहन पाटनी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें