फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य दिवस पर होगा वीर नारियों और घायल सैनिकों का सम्मान

विज्ञापन
चंपावत में पर्यटन सर्किट को लेकर बैठक में मौजूद अधिकारद। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
शौर्य दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा के निर्धारण के लिए शनिवार को जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। एडीएम टीएस मर्तोलिया ने कहा कि इस अवसर पर वीर नारियों, कारगिल युद्ध में घायल सैनिकों एवं स्कूली बच्चों को आमंत्रित कर सम्मानित करें। उन्होंने कहा कि बरसात सीजन को देखते हुए सैनिक कल्याण कार्यालय के आसपास खाली पड़ी भूमि पर पौधरोपण करने के बाद सारे कार्यक्रम वन पंचायत हाल में आयोजित कराएं।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल एमएस जोधा ने बैठक में बताया कि 26 जुलाई को शौर्य दिवस के अवसर पर 11 बजे से शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के बाद पुलिस बल द्वारा सलामी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सलामी के बाद कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन वन पंचायत हाल में किया जाएगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्कूली बच्चों को आमंत्रित किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी ने शौर्य दिवस के अवसर पर सभी अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में उप जिलाधिकारी पाटी शिप्रा जोशी, परियोजना निदेशक एचजी भट्ट, डा.कीर्ति बल्लभ सक्टा, भैरव दत्त राय, ईई आरडब्ल्यूडी केके जोशी, सिंचाई एससी रावत, जल संस्थान बिलाल युनुस, पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, खेल अधिकारी आरएस धामी, वन क्षेत्राधिकारी केसी तिवारी, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, टी-बोर्ड के डसमंड, प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
धूमधाम से मनाएंगे शौर्य दिवस
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग ने 26 जुलाई को होने वाले 20वें शौर्य दिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। सैनिक विश्राम गृह में लीग के अध्यक्ष कैप्टन आरएस देव की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व सैनिकों ने शौर्य दिवस के कार्यक्रमों पर चर्चा की।
अध्यक्ष देव ने बताया कि 26 जुलाई को शौर्य दिवस के अवसर पर दीनदयाल चौक में स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उसके बाद सैनिक विश्रामगृह में कार्यक्रम होगा। बताया गया कि मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा होंगे। बैठक में हयात सिंह बिष्ट, रघुवर सिंह, हयात सिंह, हेमंत राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें