फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं ने हॉकी में दिखाई प्रतिभा

Fri, 06 Nov 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15वीं बालिकाओं की राज्य स्तरीय विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन मेजबान चंपावत और पौड़ी के मध्य सीनियर वर्ग में मैच बराबरी पर रहा, जबकि जूनियर में देहरादून, पिथौरागढ़ ने अपने-अपने मैच जीते। प्रतियोगिता आठ नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता मुख्य शिक्षा अधिकारी नवीन चंद्र पाठक एवं संचालन शिक्षक नरेश राय ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन जूनियर वर्ग में मेजबान चंपावत और पौड़ी के मध्य मैच एक-एक गोल से बराबर रहा। जूनियर वर्ग में देहरादून ने चंपावत को 4-0, पिथौरागढ़ ने पौड़ी को 8-0 से हराया।

पिथौरागढ़ ने चंपावत को 1-0, देहरादून ने पौड़ी को 5-1 गोल से पराजित किया। इससे पहले जीजीआइसी बनबसा, स्वरागिनी ग्रुप एवं विवेकानंद विद्या मंदिर की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति किए। इस दौरान संयोजक क्षेत्र शिक्षा अधिकारी हरि प्रसाद गुप्ता, सह संयोजक हौशिला सिंह, प्रधानाचार्य प्रेम सिंह, राकेश पांडेय, पीआर टम्टा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें