फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हवलदार अशोक की शारदा घाट में सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

Mon, 22 Dec 2025 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
हवलदार अशोक गहतोड़ी। फाइल फोटो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। देहरादून के डोईवाला में नौ दिन पहले सड़क हादसे में घायल 22 कुमाऊं रेंजिमेंट के हवलदार अशोक गहतोड़ी (40) निवासी कार्की फार्म आमबाग ने ऋषिकेश एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सोमवार को सैनिक का पार्थिव शव लेकर कुमाऊं रेंजिमेंट के जवान घर पहुंचे। हवलदार की सैनिक सम्मान के साथ शारदा घाट पर अंत्येष्टि की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने सैनिक को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 22 कुमाऊं रेजिमेंट 69 ब्रिगेड के हवलदार अशोक 13 दिसंबर की देर रात बरेली से यूनिट जाते समय डोईवाला के पास हादसे के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका ऋषिकेश एम्स में इलाज के दौरान शनिवार की देर रात निधन हो गया। सैनिक के परिवार में पिता खिलानंद गहतोड़ी, माता चंद्रकला गहतोड़ी, पत्नी हेमलता गहतोड़ी और दो बेटियां हैं। सैनिक का पार्थिव शरीर घर पहुंंचते ही कोहराम मच गया।
शारदा घाट पर 22 कुमाऊं रेजिमेंट के एसएम कर्नल अमन और सूबेदार मेजर गणेश सिंह ने टीम के साथ पूरे सैन्य सम्मान से सैनिक को अंतिम विदाई दी। चचेरे भाई किशोर गहतोड़ी और उनकी बेटी हिमांशी ने चिता को मुखाग्नि दी। सैनिक के निधन पर सूबेदार कैलाश सिंह बिष्ट, गंगा सिंह बिष्ट, नायक राजेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त सूबेदार गणेश दत्त, हरीश सिंह, सीएम कैंप कार्यालय केदार सिंह बृजवाल, एसडीएम आकाश जोशी पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल आदि ने गहरा शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें