फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों कतार में लगने के बाद भी नहीं मिल रहे सिलिंडर

Tue, 15 May 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट गैस एजेंसी के बाहर एनएच पर गैस सिलिंडर भरवाने वाले लोगों की लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की किल्लत के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर रीफिलिंग के लिए लोग एजेंसी में लंबी लाइन में लग रहे हैं। बावजूद इसके उनको निराश लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को गैस के 198 सिलेंडर लेकर एक गाड़ी एजेंसी पहुंची थी।

एजेंसी के बाहर चंपावत-लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में लोगों की लंबी कतार लग गई। भारी भीड़ के चलते कई बार जाम की स्थिति भी पैदा हो गई। गैस एजेंसी कर्मियों का कहना है कि एजेंसी में 128 लोगों को सिलिंडर वितरित किए गए, जबकि ठाडाढुुंगा मोहल्ले में 70 सिलेंडर बांटे गए। कई लोगों को घंटों लाईन में लगने के बावजूद गैस नहीं मिल पाई।  

मांग के अनुरूप नहीं आ रही गाड़ियां
गैस एजेंसी प्रबंधक गिरीश चंद्र का कहना है कि प्लांट से मांग के अनुरूप सिलिंडर न मिलने के कारण एजेंसी का बैकलॉक दो हजार पहुंच गया है। अप्रैल में 40 गाड़ी के अनुरूप 33 गाड़ी ही सिलिंडर मिल सके। जबकि 15 मई में तक 20 के सापेक्ष 15 गाड़ियां ही एजेंसी पहुंची है। प्लांट से पर्याप्त मात्रा में सिलिंडर की गाड़ियां न मिलने से काफी परेशानियां हो रही हैं। बुधवार को एक गाड़ी प्लांट से लोहाघाट के लिए लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें