फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जूनियर वर्ग की 600 मीटर दौड़ में हर्षित और अंकिता रहे अव्वल

Mon, 29 Dec 2025 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के ढोरजा संकुल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते बच्चे। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। संकुल ढोरजा में खेल महाकुंभ के तहत मुख्यमंत्री चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित की गई। पीएमश्री जीआईसी दिगालीचौड़ के खेल मैदान में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य डॉ. सुधाकर जोशी ने किया। जूनियर वर्ग अंडर-14 बालक-बालिक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में प्रकाश सिंह और दीपा, 600 मीटर दौड़ में हर्षित जोशी और अंकिता पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन

लंबी कूद में नीरज कुमार और अंकिता, ऊंची कूद में कुलदीप और महक, गोला फेंक में नीरज कुमार और कविता पहले स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में 100 और 200 मीटर दौड़ में पीयूष और ललिता, 400 मीटर में निर्मल सिंह, नंदनी, 800 मीटर में सोनू सिंह, पूजा 1500 व 3000 मीटर दौड़ में दीपक सिंह ने बाजी मारी। लंबी में कूद में करन और रितिका नायक प्रथम रहे। ऊंची कूद में आशीष नेगी और सपना, शॉट पुट में अमन जोशी और तनूजा उप्रेती, चक्का क्षेपण में दीपक सामंत और गंगा, जैवलिन में निर्मल सिंह व प्रियंका ने बाजी मारी। रिले रेस में हिमांशु, सुजल, दीपक और सोनू अव्वल रहे।
विजेताओं को प्रधानाचार्य, एसएमसी अध्यक्ष कमला देवी, और पीटीए अध्यक्ष विमला देवी और दान सिंह भंडारी की ओर से नकद धनराशि के साथ मेडल देकर पुरस्कृत किया। निर्णायक शिक्षक बृजेश सिंह ढेक, नरेश फर्त्याल, शरद जोशी, नवीन भट्ट, नीरज नाथ, राहुल पाटनी, गणेश बोहरा रहे। अभिलेखीकरण में भुवन सिंह कंचन आर्य, अनीता कुंवर, नेहा शर्मा, दीपा बोरा, ललिता वर्मा गायत्री जोशी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें