फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिले में बीडीसी सदस्य और प्रधान जगाएंगे शिक्षा की अलख

Mon, 29 Dec 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में बीडीसी सदस्य और प्रधान शिक्षा की अलख जगाने का कार्य करेंगे। प्रत्येक बीडीसी सदस्य और प्रधान पांच-पांच किताबें लाइब्रेरी के लिए दाने देंगे। एसडीएम अनुराग आर्या ने इस पहल की शुरुआत की है।
विज्ञापन

जिले में 312 ग्राम पंचायतें हैं जबकि चंपावत, लोहाघाट, पाटी और बाराकोट चार ब्लॉक हैं। इसमें कुल 134 बीडीसी सदस्य हैं। बढ़ते मोबाइल के प्रचलन के बीच गांव से लेकर शहर तक बच्चों, युवाओं में पढ़ने की प्रवृत्ति कम होती जा रही है। कब मोबाइल में रील देखते-देखते समय बीत जाता है पता नहीं चलता है। पढ़ने की प्रवृत्ति को जागृत करने के लिए एसडीएम सदर अनुराग ने पंचायत और ब्लॉक स्तर से पहल की है।
उन्होंने चंपावत ब्लॉक के बीडीसी और ग्राम पंचायत के प्रधानों से पांच-पांच किताबें नगर की लाइब्रेरी में दान देने का आग्रह किया। इस पहल की सभी ने सराहना की। चंपावत ब्लॉक के कुछ सदस्यों ने किताबें लाइब्रेरी के लिए दी भी हैं। एसडीएम ने बताया कि इस पहल को अन्य ब्लॉकों में भी शुरू किया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत और बीडीसी खुद इस पहल में जुड़ेंगे तो हर बच्चे में पढ़ने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। अन्य तोहफे देने के बजाय बच्चों को किताब भेंट की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में किताब से कहानियां, किस्से पढ़ना बंद हो गया है। सब मोबाइल पर ही चल रहा है। ऐसे में यह पहल पढ़ने की प्रवृत्ति को नई दिशा देने का काम करेगी। बता दें कि बाराकोट में 20, लोहाघाट में 34, चंपावत और पाटी में 40-40 बीडीसी सदस्य हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें