फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: श्रद्धा के साथ मनाया गया हरिबोधनी एकादशी पर्व

Sat, 21 Nov 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। हरिबोधनी एकादशी का पर्व लोगों ने श्रद्धा के साथ मनाया। महिलाओं ने आंचलिक परिधानों में सजधज कर सामूहिक रूप से तुलसी विवाह का उद्यापन किया। घरों और मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर एकादशी का व्रत रखा तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

पुरोहित मदन कलौनी ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद मास की हरिशयनी एकादशी को भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को वे निंद्रा से जागते हैं। इसी कारण इस दिन को देवोत्थान अथवा हरिबोधनी एकादशी कहा जाता है।
मान्यता है कि भगवान विष्णु के जागृत होने के साथ ही विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। पुरोहित अमित पांडेय, प्रकाश चंद्र, मदन कलौनी और केशव चौबे ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार जिन दंपतियों की कन्या नहीं होती, वे जीवन में तुलसी विवाह कर कन्यादान का पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान सुशीला पंत,रेनू ओली, सोनू, पुष्पा कलौनी,हीरा देवी, पार्वती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें