फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेला क्लब के उत्तरायणी मेले का रंगारंग आगाज

Sun, 14 Jan 2018 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
कलश यात्रा के लिए शारदा घाट से जल लेकर तैयार कुमाऊंनी परिधान पहने महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
छोलिया नृत्य की प्रस्तुति के साथ भव्य कलश यात्रा और आकर्षक झांकियों से हरेला क्लब का दो दिनी उत्तरायणी मेला शुरू हो गया है। उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक कैलाश गहतोड़ी और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र रावत ने किया।

रविवार सुबह शारदा में डुबकी लगाने के बाद लोगों ने मेला स्थल गांधी मैदान की ओर रुख किया। एक और जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शारदा में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की, वहीं दूसरी तरफ छोलिया नृत्य की प्रस्तुति के साथ भव्य कलश यात्रा और स्कूली बच्चों की आकर्षक झांकियों से उत्तरायणी मेले की धूम मची रही। कलश यात्रा में कुमाऊंनी परिधानों में सजी बालिकाओं और महिलाओं के अलावा विभिन्न विद्यालयों द्वारा निकाली गई झांकी ने कुमाऊंनी संस्कृति की निराली छटा बिखेरी। आयोजक क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद्र चंद एवं सचिव अजय गुरुरानी ने क्लब के कार्यों का ब्योरा पेश किया। उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन से होने वाली आय निर्धन नेत्र रोगियों के इलाज में खर्च की जाएगी।
विज्ञापन


मेले के पहले दिन स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावा चकरपुर से आए परिवर्तन कला केंद्र के कलाकारों और पॉलीवाल म्यूजिकल ग्रुप ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कलाकारों द्वारा मां नंदा-सुनंदा राजजात यात्रा की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। सैकड़ों लोगों ने मेले का लुत्फ उठाने के साथ ही मेले में पर्वतीय एवं अन्य व्यंजनों का स्वाद चखा और झूलों का आनंद लिया। संचालन डॉ. जेबी चंद ने किया। नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, क्लब की महिला इकाई अध्यक्ष विद्या जुकरिया, संरक्षक डॉ. दिनेश चंद्र पाठक, एडवोकेट शंकर गड़कोटी, अजय देउपा, कैलाश गहतोड़ी, लक्ष्मण सिंह बोहरा, एडवोकेट विजय चंद आदि मेले की व्यवस्था में लगे हैं।


झांकियां निकालकर जन जागरूकता के संदेश दिए 
मेले के शुभारंभ मौके पर निकली कलश यात्रा के साथ विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने आकर्षक झांकियां निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि जन जागरूकता के संदेश दिए। झांकी में एमडीएम एजुकेशनल एकेडमी स्कूल एवं नंदा कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन



मेधावियों का सम्मान हुआ
हरेला क्लब ने मेेले के उद्घाटन पर क्षेत्र के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा 83.8 प्रतिशत अंकों के साथ पास करने वाले मेधावी सागर तिवारी पुत्र देवेंद्र चंद्र तिवारी को दस हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से इकस्टेनशन कम्युनिकेशन मैनेजमेंट की परीक्षा में यूपी की टॉपर बनकर राष्ट्रपति के हाथों स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली स्थानीय मेधावी छात्रा मान्या कोहली की मां पूनम कोहली के अलावा जीजीआईसी टनकपुर की मेधावी छात्रा अंजलि, दयानंद इंटर कॉलेज की छात्रा हिमानी जोशी, इसी विद्यालय के छात्र संजय सिंह को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा गोसेवा और मछलियों की रक्षा पर जल पुलिस के जवान रवींद्र कुमार उर्फ पहलवान को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें