फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरचरन बने बाल्मीकि नव युवा संघ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष

विज्ञापन
लोहाघाट में अखिलभारतीय श्री वाल्मीकि नव युवक संघ के नव निर्वाचित कुमाऊं मंडल अध्यक्ष सहित सभी प? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नव युवा संघ में हरचरन सिंह को कुमाऊं मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस दौरान सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु गौरव ने प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए हरचरन सिंह को कुमाऊं मंडल अध्यक्ष, संतोष वाल्मीकि को प्रदेश महामंत्री, सतीश कुमार को प्रदेश सचिव, संजय कुमार को प्रदेश सदस्य, दलीप कुमार को लोहाघाट नगर अध्यक्ष, और चंपावत के विपिन कुमार को प्रदेश सदस्य बनाया गया। हरचरन का कहना था कि प्रदेश नेतृत्व की ओर से उन्हें सौंपे गए दायित्व का वह पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने के साथ वाल्मीकि समाज के लोगों के हितों के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े रहेंगे। इस मौके पर राकेश कुमार, राजू लाल, नरेंद्र, सहदेव, विपिन, अर्जुन, संजय, विजय, मुकेश, बलजीत, अंकित, सोनू कुमार आदि ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें