फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल न मिलने से खुशियों की सवारी बंद

Mon, 27 Mar 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ महिला अस्पताल में खड़ी खुशियों की सवारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ईंधन न मिलने से जिले में खुशियों की सवारी बंद हो गई है। महिला अस्पताल में तीन वाहन खड़े हैं। सोमवार को मड़मानले की मंजू पांडे को अपने नवजात बच्चे को लेकर प्राइवेट वाहन से जाना पड़ा। महिला अस्पताल में तीन वाहन खड़े रहते हैं।
विज्ञापन


इन वाहनों से नवजात बच्चों और उनकी माताओं को मुफ्त में घर तक छोड़ा जाता है। पिछले तीन दिन से इन वाहनों के लिए ईंधन की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इस कारण वाहनों का संचालन बंद है।

आपातकालीन सेवा के स्थानीय संचालन मोहन सिंह राणा ने बताया कि ईंधन के लिए धन की व्यवस्था का प्रयास किया जा रहा है। यह सारा इंतजाम शासन स्तर पर होता है। उन्होंने कहा कि एक दो दिन में व्यवस्था सामान्य हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इधर, जिला अस्पताल से रोजाना तीन चार नवजात बच्चों और उनकी माताओं को घर तक छोड़ना पड़ता है। सेवा बंद होने से लोग परेशान होने लगे हैं। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने इस संबंध में प्रभारी जिलाधिकारी आशीष चौहान और सीएमओ डॉ. यूएस अधिकारी से बात की और तत्काल सेवा बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें