फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनबसा और पचपकरिया में हनुमान ने लंका जलाई

Thu, 18 Oct 2018 11:05 PM IST
उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
बनबसा के पचपकरिया की रामलीला में सीता की खोज में हनुमान को लंका भेजते सुग्रीव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनबसा क्षेत्र की तीन स्थानों पर रामलीला जोरों पर चल रही है। गढ़ीगोठ रामलीला में अंगद-रावण संवाद तक की लीला दिखाई गई। बनबसा रामलीला में लंका दहन तक की लीला हुई। रामलीला में गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद, सेवानिवृत्त सूबेदार बुद्दीबल्लभ पांडेय ने सहयोग दिया। पचपकरिया रामलीला में लंका दहन तक की लीला हुई। 
विज्ञापन


ज्ञानखेड़ा में सीता हरण और गांधी मैदान में हुआ लंका दहन
ज्ञानखेड़ा की कुमाऊंनी रामलीला में सूर्पणखा के नाक काटने, खर-दूषण वध और सीता हरण तक की लीला दिखाई गई। कमेटी के हरिओम सेठी, अंबा दत्त पंत, रिटायर्ड कैै. चंद्रशेखर गहतोड़ी, जमन सिंह, खुशाल राम, दिनेश भट्ट, गोपाल दत्त आदि व्यवस्थाएं बनाने में सहयोग दे रहे हैं।

इधर, शहर की गांधी मैदान में भगवान श्रीराम का संदेश लेकर लंका पहुंचे रावण द्वारा अशोक वाटिका को तहस-नहस करने एवं लंका दहन तक की लीला दिखाई गई। कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, गौरव गुप्ता, अमित परवेज, नीरज सिंह, संजय अग्रवाल, निगम गुप्ता आदि आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें