चंपावत के मिर्तोली में झूलते बिजली के तारे। संवाद
चंपावत। जिले के दूरस्थ क्षेत्र मिर्तोला ग्राम पंचायत में बिजली के झूलते तार दुर्घटना का सबब बने हुए हैं। अगर कोई इन झूलते तारों की चपेट में आ गया तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रीय लोगों ने इसे जल्द ठीक करने की मांग की है।
जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह महर ने कहा कि तार बेहद नीचे झूल रहे हैं। इन तारों के नीचे ग्रामीण खेतीबाड़ी करते हैं। उनके लिए काम करना बेहद मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि तार इतने नीचे लटक रहे हैं कि पैदल चलने वाले लोग किसी भी समय इनकी चपेट में आ सकते हैं। महर ने जल्द से जल्द झूलते तारों को ठीक करने की मांग की है। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता बेगराज सिंह ने बताया कि झूलते बिजली के तारों को जल्द ठीक किया जाएगा। संवाद