जवाहर नवोदय की हैंडबॉल प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
जवाहर नवोदय विद्यालय की रीजनल स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य बीनू जैन ने किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के नवोदय विद्यालय की आठ टीम हिस्सा ले रही हैं।
नवोदय प्रांगण में पहले दिन अंडर-14 वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वाराणसी ‘बी’ ने आगरा ‘बी’ को, लखनऊ ‘ए’ ने आगरा ‘ए’ को और लखनऊ ‘बी’ ने हरिद्वार ‘ए’ को और हरिद्वार ‘बी’ ने वाराणसी ‘ए’ को हरा कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अंडर-17 में वाराणसी ‘बी’ ने लखनऊ ‘बी’ को, हरिद्वार ‘ए’ ने आगरा ‘बी’ को तथा हरिद्वार ‘बी’ ने लखनऊ ‘ए’ को और वाराणसी ‘ए’ ने आगरा ‘ए’ को हरा कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। अंडर-19 में हरिद्वार ‘बी’ ने वाराणसी ‘ए’ को, आगरा ‘बी’ ने लखनऊ ‘ए’ को, वाराणसी ‘बी’ ने लखनऊ ‘बी’ को तथा हरिद्वार ‘ए’ ने आगरा ‘ए’ को हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
अंडर-14 में वाराणसी बी और वाराणसी ‘ए’ और लखनऊ ‘बी’ का लखनऊ ‘ए’ के बीच सेमीफाइनल होगा। अंडर-17 में वाराणसी ‘बी’ और हरिद्वार तथा आगरा ‘ए’ और हरिद्वार ‘ए’ के बीच सेमीफाइनल होगा। अंडर-19 में हरिद्वार ‘बी’ और वाराणसी ‘बी’ तथा हरिद्वार ‘ए’ और आगरा ‘बी’ के बीच सेमीफाइनल होगा। सभी वर्गों के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले रविवार को होंगे। आयोजन में डीसी शर्मा, महेंद्र बोहरा, प्रदीप बोरा, मुकेश वर्मा, अमित वर्मा ने सहयोग दिया।