फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी में जवाब देने लगे हैंडपंप

Sat, 19 May 2018 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
पाटी में रात में हैंड पंप से पानी भरने के लिए बारी का इंतजार करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी में पेयजल किल्लत के चलते लोगों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ी। अत्यधिक दबाव होने के कारण अब हैंडपंप भी जवाब देने लगे हैं। सक्षम लोग जहां वाहनों से पानी मंगा रहे हैं वहीं कई लोग गाड़-गधेरों व हैंड पंप से पानी ढोने को मजबूर हैं।  

कमला देवी, ममता देवी, निर्मला, विमला, सागर , संजय, भुवन गहतोड़ी , प्रवीन पाटनी, दीपक भटट, नरेश भट्ट आदि का कहना है कि लोगों को पानी की भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से जल संस्थान एक दिन छोड़कर जलापूर्ति कर रहा है। उसमें भी लोगों को बमुश्किल 30 लीटर पानी मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं आने से लोग गाड़-गधेरों का रुख करने को मजबूर हैं। ज्यादातर लोग गाड़ी-किराये में लेकर अपने लिए पानी ला रहे हैं। उनका कहना है कि 30 किमी दूर देवीधुरा से 900 रुपये देकर करीब डेढ़ हजार लीटर पानी ला रहे हैं। लोगों का कहना है कि जल संस्थान पानी का बिल तो ले रहा है, लेकिन लंबे समय से क्षेत्र में पेयजल किल्लत का समाधान नहीं कर रहा है। इधर जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता चंद्रशेखर पंत का कहना है कि किल्लत को देखते हुए क्षेत्र में एक दिन छोड़कर एक टैंकर भेजकर पेयजल का वितरण किया जा रहा है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें