फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमखर्क गांव में हाथियों ने फसल रौंदी

Sat, 19 May 2018 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
सूखीढांग क्षेत्र के हाथियों द्वारा रौंदे गए आमखर्क में केले के पेड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) से लगे सूखीढांग क्षेत्र के आमखर्क गांव में इन दिनों हाथियों का खौफ बना हुआ है। शुक्रवार की रात यहां हाथियों के झुंड ने खेत में लगी फसल को तबाह कर दिया। हाथियों ने केले के पेड़ों को बर्बाद कर दिया। परेशानहाल नागरिकों ने वन विभाग से हाथियों से निजात दिलाने की मांग की है।  
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार की रात यहां हाथियों के झुंड ने खेत-खलिहान पर धावा बोल दिया। प्रकाश चौड़ाकोटी, अनिल, नारायण दत्त, भोलादत्त, मोहन चंद्र, दिनेश चंद्र, मुकेश, नीलावती, उषा देवी आदि का कहना है कि हाथियों ने यहां दर्जनों केले के पेड़ों को बुरी तरह बर्बाद कर दिया। इसके अलावा लीची के पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया गया। हाथियों की चित्कार से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की वन विभाग से मांग की है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें