बृहस्पतिवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के वक्त धूप के साथ दोपहर में अचानक मौसम ने करवट ले ली। आधे घंटे तक हुई बारिश के बीच में ओलावृष्टि हुई।
अचानक हुई बारिश से स्कूली बच्चों को भी दिक्कतें उठानी पड़ी। बच्चों को बारिश और ओलों से बचने के लिए दुकानों का सहारा लेना पड़ा। बारिश के चलते कई बच्चों की पुस्तकें भी भीग गई। खबर लिखे जाने तक बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान की कोई सूचना नहीं है।