फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सिटी बस नहीं चलने से पैदल चलने के लिए आधी आबादी मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एक लाख से अधिक की आबादी वाले पिथौरागढ़ नगर में अभी तक सिटी बस का संचालन शुरू नहीं हो सका है। सिटी बस संचालित नहीं होने से आधी से अधिक आबादी को सड़कें पैदल ही नापनी पड़ती हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ नगर के ऐंचोली, चंद्रभागा, रई, पंडा आदि क्षेत्रों के लिए टैक्सी संचालित होती हैं। कलक्ट्रेट, विकास भवन, जीआईसी, डिग्री कालेज, जिला अस्पताल, बेस अस्पताल, एआरटीओ आफिस जाने के लिए कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में अधिकतर लोगों को पैदल ही जाना पड़ता है। गांवों से कार्यों के लिए आने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। सिल्थाम से जीआईसी और डिग्री काॅलेज तक लगभग दो किलोमीटर की दूरी पैदल ही नापनी पड़ती है। कलक्ट्रेट या विकास भवन जाने वाले लोग भी पैदल ही जाते हैं।
सबसे अधिक समस्या जिला अस्पताल या डायलिसिस के लिए बेस अस्पताल जाने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को उठानी पड़ रही है। लोग वाहन बुक कराकर या लिफ्ट लेकर आवाजाही करने के लिए मजबूर रहते हैं। तीन किलोमीटर दूर एआरटीओ कार्यालय जाने के लिए लोगों को सबसे अधिक मुश्किल का सामना करना पड़ता है। लोग समय-समय पर नगरपालिका से सिटी बस का संचालन करने की मांग उठाते रहे हैं लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

.........इनसेट............
वरिष्ठ नागरिकों ने उठाई सिटी बस संचालन की मांग
पिथौरागढ़। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपकर पिथौरागढ़ नगर में सिटी बस चलाने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि पिथौरागढ़ शहर का अब काफी विस्तार हो चुका है। सिटी बस का संचालन होने पर न केवल लोगों को यातायात की सुविधा मिलेगी बल्कि लोग निजी वाहनों का कम प्रयोग करेंगे। ऐसे में जाम की समस्या भी कम होगी। संगठन के अध्यक्ष दयानंद भट्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस संबंध में आश्वासन दिया है। संवाद
..........इनसेट कोट
पालिका की ओर से सिटी बस चलाने का कोई प्रस्ताव तैयार नहीं किया गया है। पालिका ई रिक्शा चलाने के लिए प्रयासरत है। ई -रिक्शा चलने से भी काफी सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

राजदेव जायसी, ईओ नगरपालिका पिथौरागढ़।
..............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें