फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान छत पर गिरा हाईमास्ट पोल, अनहोनी टली

Sun, 20 Mar 2016 10:46 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
दुकान छत पर गिरा हाईमास्ट पोल, अनहोनी टली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रविवार को एकाएक आए अंधड़ से वीर कालू सिंह माहरा चौक में हाईमास्ट लाइट का पोल दुकान की छत पर गिर गया। दुकान को छिटपुट नुकसान हुआ है। अलबत्ता बड़ी अनहोनी टल गई। जेसीबी के माध्यम से पोल को सावधानीपूर्वक हटाया गया। इस दौरान इस मार्ग में कुछ देर के लिए बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रही।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पोल अगर सड़क में गिरता, तो कई जानें जा सकती थीं। अलबत्ता बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। वक्फ बोर्ड के जिला सदर बाबा हसमत के मकान के आगे की छत ध्वस्त हो गई। इस मकान में टेलरिंग की दुकान थी। जंक लगने से पोल काफी सड़ चुका था। बाद में नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, गोविंद वर्मा तथा विद्युत विभाग के लोग मौके में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सैनिक लीग के के.एनके पुनेठा, रहीस हुसैन, सभासद बल्लू माहरा, सतीश मिश्रा, ताहिर हुसैन, अमित राय, आनंद राय आदि व्यापारियों का कहना था कि उक्त पोल जंक लगने से असुरक्षित हो गया था। इसके लिए वे नगर पंचायत का ध्यान खींचते आ रहे थे, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि हाईमास्ट लाइट को लगाने वालों को बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं आए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें