महाशिवरात्रि के साथ ही होली की धूम पूरे शबाब पर है। चंपावत में सांस्कृतिक संस्था कलश के तत्वावधान में खड़ी बाजार में व्यापारी प्रकाश पांडेय के आवास में बैठकी होली की महफिल की धूम रही। गिरीश चंद्र पंत राग कल्याण में कोठे सके निकस अंगना में खड़ी गीत के साथ बैठकी होली का श्रीगणेश किया।
संजय जोशी ने राग पीलू में हे भोले शंकर नाथ दिगंब होली गीत पेश किया। दिनेश बिष्ट, धर्म सिंह अधिकारी, चंद्रशेखर भट्ट, प ूरन पांडेय, दिनेश बिष्ट, नवीन पंत, उमापति जोशी, जीसी पंती, राजेंद्र भट्ट, सरोज पांडेय आदि ने होली गीत पेश किए। पाटी के मां बाराही संगीत समिति के तत्वावधान में होल्यारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों को बांधे रखा।
आयोजन समिति के अध्यक्ष टीकाराम सारोड़ी के आवास में समिति के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर होली का शुभारंभ किया। होल्यार भुवन जोशी ने मुख पर मारत गुलाल, लाल तुम निपट अनाड़ी गीत से होली की शुरुआत की। गोकुलानंद भट्ट ने आरती करूं शंकर की करूं नटवर की करूं शंकर की, डॉ.घनश्याम शर्मा ने भेाले बाबा रमें गिरजा के संग उनका काशी में आना गजब हो गया, बीसी जोशी ने राग काफी में जब से गये नहीं आये सावरिया, बाल कलाकर प्रदीप पचौली ने नित मंगल होरी खेलो, बसंत पचौली ने राग काफी में चलो मिल खेलें होरी, आयुष पचौली ने उधो वो सांवली सूरत मेरा दिल चुराया है, विवेक पनेरू ने राग यमन में गाइये गणपति जग वंदन, दिनेश शर्मा ने भजन बूटी हरि नाम की सबको पिला के जी होली प्रस्तुत की।
टीकराम सोराड़ी ने राग काफी में जै-जै शिव शंकर, सुरेश भट्ट ने मन सुख लायो हो मृदंग नाचत आयी चंद्रावली, मथुरा दत्त ने जटों में गंगा जी विहार करें भक्तों का बेड़ा भोला पार करें से होली का समापन किया। तबले में संगत मथुरा दत्त, सुरेश भट्ट, गोकुल भट्ट, रोहित ने दी। देर तक चली होली में मीना सोराड़ी, दुर्गा सोराड़ी, योगिता, रिया, नवनीत गहतोड़ी, रेखा जोशी, सतीश जोशी ने स्वर में स्वर मिलाया।
रौलमेल में खड़ी होली हुई
पाटी (चंपावत)। इधर रौलमेल में होल्यारों ने खड़ी होली का गायन कर भगवान शंकर की स्तुति की। होल्यारों ने वीर भए रणधीर जगत में लवकुश दोनों वीर भए गीत से होली का आगाज किया। होल्यारों ने जय हर शिव हर गंग भागीरथ पाप कटे तेरे दर्शन से, कैलाश में बसी गयो देव निरंजन अमर कथा शिव शंकर की आदि बोलों पर खड़ी होली का गायन किया। ढोल की थाप और झांझरों की झंकार के बीच चली खड़ी होली में होल्यारों में होली गायन को लेकर गजब का उत्साह बना हुआ था। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने होली गीत गाए। होली गायन में डॉ.भुवन गहतोड़ी, विक्रम गोस्वामी, सुरेश भट्ट, दीपक भट्ट, दीपक लडवाल, राकेश पाटनी, प्रवीण पाटनी, सागर मौनी, केशर अधिकारी, राहुल, आशीष बिष्ट आदि शामिल थे।