फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों ने रेंजर को घेरा

Sat, 24 Nov 2018 10:14 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी का घेराव कर ज्ञापन सौंपते ग्रामीए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शारदा रेंज में बाघ द्वारा युवक को निवाला बनाने की घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को रेंज कार्यालय में वन क्षेत्राधिकारी गोविंद सिंह रजवार का घेराव किया। उन्होंने बाघ को आदमखोर घोषित कर मारने या फिर पकड़कर अन्यत्र छोड़ने की मांग की। उन्होंने एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल को भी ज्ञापन सौंपकर वन्यजीवों से सुरक्षा को कारगर कदम उठाने की मांग की। आगाह किया है कि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


22 नवंबर को जलौनी लकड़ी लेने जंगल गए छीनीगोठ निवासी किशन राम (23) पुत्र स्व. प्रदीप राम को बाघ ने मार डाला। शुक्रवार को घटना का पता चलने के बाद समूचे क्षेत्र में दहशत के साथ ही वन विभाग के खिलाफ रोष पैदा हो गया। शनिवार को ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, भाजपा नेता दीप चंद्र पाठक के नेतृत्व में शारदा रेंज कार्यालय पहुंचकर वन क्षेत्राधिकारी का घेराव किया।

उन्होंने कहा बाघ लगातार मानवों को निवाला बना रहे हैं, फिर भी विभाग कोई सुरक्षात्मक कदम नहीं उठा रहा है। पहली घटना के बाद ही विभाग हमलावर बाघ को पकड़कर अन्यत्र ले जाता तो बाद की घटनाएं नहीं होती। इसके बाद उन्होंने तहसील पहुंचकर एसडीएम को भी ज्ञापन सौंपा। इस दौरान छीनीगोठ की प्रधान दीपा बिष्ट, विचई की प्रधान किरन देवी, टनकपुर की प्रधान पुष्पा विश्वकर्मा, रमेश पंत, मुकेश जोशी, दीपक जुकरिया, भूपेंद्र शाही, गोविंद नरियाल, ईश्वरी देवी, जयमाला, मोहन जुकरिया, विमला, दीपक राम, दीपक जोशी, सूरज राम मौजूद थे।
विज्ञापन



पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, किया अंतिम संस्कार
जंगल में बाघ का निवाला बने किशन राम का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। शनिवार को गमगीन माहौल में शारदा घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके बड़े भाई गोविंद राम को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें