फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Fri, 23 Nov 2018 10:48 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
गंगा स्नान पर टनकपुर के शारदा घाट में आस्था की डुबकी लगाने को उमड़ा सैलाब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए टनकपुर के शारदा घाट पर श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा। दूर-दराज से आए करीब बीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शारदा में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और खिचड़ी दान की।
विज्ञापन


इस मौके पर भक्तों की टोलियों ने जगह-जगह खिचड़ी का भंडारा लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। गंगा स्नान की पूर्व संध्या को ही शारदा तट पर डेरा जमाए श्रद्धालुओं की टोलियों ने जगह-जगह अखंड पाठ व भजन-कीर्तन कर रात्रि जागरण किया।  
 शुक्रवार तड़के पवित्र शारदा घाट पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बरेली, पीलीभीत, नवाबगंज, पूरनपुर, शाहजहांपुर, बदायूं, कासगंज, लखीमपुर खिरी आदि क्षेत्रों के साथ स्थानीय श्रद्धालुओं की भीड़ से शारदा घाट पर दिनभर खासी चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन


दीपावली के पंद्रह दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को हर साल शारदा घाट पर स्नान के लिए दूर-दराज से श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ता है। शुक्रवार को रोडवेज की बसों के अलावा निजी वाहनों और ट्रेनों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने शारदा में डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें