फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीठासाहिब क्षेत्र के विकास को तैयार होगा मास्टर प्लान

विज्ञापन
रीठा साहिब का गुरुद्वारा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिले में मीठे रीठे के चमत्कार के लिए प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्रीरीठा साहिब की मैदानी क्षेत्रों से दूरी कम होने के कारण यहां देश-विदेश के तीर्थयात्रियों की लगातार संख्या बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए रीठासाहिब के विकास के लिए मास्टर प्लान बनाया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम विनीत तोमर ने बुधवार को रीठासाहिब क्षेत्र का निरीक्षण किया। कहा कि यहां अत्याधुनिक पार्किंग की सुविधा देने के साथ ही लधिया नदी में पुल का निर्माण प्रस्तावित किया जाएगा। इससे हल्द्वानी से आने वाले पर्यटकों का नौ किमी का सफर कम हो जाएगा। सूखीढांग से रीठासाहिब तक सड़क को चौड़ा करने के साथ चंपावत, लोहाघाट होकर रीठासाहिब सड़क की हालत को और सुधारा जाएगा। रीठासाहिब में ऐसे समय पर मेला होता है जब मैदानी क्षेत्रों में तपन रहती है। इसी दौरान पूर्णागिरि मेले में आने वाले तीर्थ यात्रियों का रीठासाहिब की ओर रुख किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रीठासाहिब में अत्याधुनिक चिकित्सालय एवं शौचालय बनाकर इसे रोपवे से जोड़ा जाएगा। आपदा की दृष्टि से यहां हेलीपैड का निर्माण भी प्रस्तावित किया जाएगा। यहां के सौंदर्यीकरण के लिए भी कार्ययोजना बनाई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि घाटी क्षेत्र के लोगों को रोजगार देने के लिए यहां मौनपालन को कुटीर उद्योग की तरह विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें