फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर चंपावत में हुआ योग शिविर

विज्ञापन
डीडीहाट में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भजन गाती महिलाएं। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
चंपावत/पिथौरागढ़। गुरु पूर्णिमा के मौके पर रविवार को चंपावत वन पंचायत भवन में योग कार्यक्रम हुए। पिथौरागढ़ जिले में गुरु पूर्णिमा में बैकुंठ धाम गीता योग सेंटर में पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

चंपावत के डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय और योग विशेषज्ञ राजेंद्र गहतोड़ी ने योग का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि योग करते समय सही क्रम और भरपूर सावधानी जरूरी है। इस मौके पर संधि चालान (जोड़ों का चालान) क्रिया, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, वक्रासन आदि का अभ्यास कराया गया। योग शिविर में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, रजत पांडेय, डॉ. मनीष बिष्ट, नेहरू युवा केंद्र के आशीष पाल के अलावा नेहरू युवा केंद्र और स्वयंसेवी संस्था हिमवत्स के दस-दस युवाओं ने हिस्सा लिया।
पिथौरागढ़ जिले में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व में बैकुंठ धाम गीता योग सेंटर में पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया। भाष्कर स्वामी द्वारा स्थापित बैकुंठ धाम में सुरक्षित दूरी का पालन कर गुरु पूजन किया गया। ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी डीएस पांगती ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हर वर्ष आश्रम में पूजा, हवन, भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है। कोरोना के कारण ज्यादातर स्कूलों में इस साल गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सके।

चंपावत में योगासन करते युवा।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें