फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह समारोहों में सख्ती से कराया जाए गाइड लाइन का पालन

विज्ञापन
चंपावत कलक्ट्रेट में बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिले में उच्च न्यायालय की ओर से कोविड-19 के तहत गठित कमेटी की बैठक जिला कार्यालय में एडीएम टीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त कर कई सुझाव दिए गए। कहा गया कि संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए सभी लोगों के सैंपल लेने के साथ ही शादी विवाह समारोहों के लिए जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

निर्णय लिया गया कि होटलों में मास्क, दूरी और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था का समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाएगा। भीड़ वाले स्थानों पर दूरी और मास्क न पहनने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। सीमा पर बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराया जाएगा। संक्रमण रोकने के लिए जागरूकता अभियान भी नियमित रूप से चलाया जाएगा। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव उदय प्रताप सिंह, जिला बार संघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय आदि रहे।
बरात घर संचालकों और कर्मियों के लिए जाएंगे सैंपल
पिथौरागढ़। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने स्वास्थ्य विभाग को नगर के सभी बरात घरों के संचालकों के कोविड सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि तीन दिसंबर को सभी बरात घरों के संचालकों और कर्मचारियों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम को लेकर सैंपलिंग की जा रही है। सभी बरात घरों के संचालकों से इस कार्य में सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें