फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केनाल स्पोर्ट्स क्लब पहुंचा क्वार्टर फाइनल में

विज्ञापन
बनबसा गढ़ीगोठ में अतिथियों के साथ क्रिकेट खिलाड़ी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। जय भारामल बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को केनाल स्पोर्ट्स क्लब ने मैच जीत क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता विनोद भारती, बहादुर सिंह थापा ने किया। विजेता टीम के गुड्डू मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

गढ़ीगोठ गांव स्थित बिल्ला गार्डन में जय भारामल बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला प्रीक्वार्टर फाइनल मुकाबला केनाल स्पोर्ट्स क्लब और यंगस्टार क्लब फागपुर के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी कर फागपुर ने निर्धारित 15 ओवरों में आठ विकेट पर 130 रन बनाए, जिसमें पंकज ने 35 और करन ने 22 रन जुटाए। केनाल क्लब के गेंदबाज किशन ने चार, गुड्डू ने दो विकेट लिए। केनाल ने 14वें ओवर में नौ विकेट पर 131 रन बना मैच जीत लिया। गुड्डू ने 28, महेश ने 27 रनों का योगदान दिया। फागपुर के गेंदबाज संजय, दीपेंद्र ने दो दो विकेट लिए। गजेंद्र सामंत और दीपक चंद राजा ने अंपायरिंग की। दीपक चंद स्कोरर थे। आंखों देखा हाल नवल किशोर चंद ने सुनाया। आयोजक कमेटी के गोविंद सिंह, अजय, अमन, करन, उमेश, सचिन, सौरभ, राजू गुरुंग आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें