फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल कर रहे गेस्ट टीचर

Sat, 12 Nov 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
हड़ताल कर रहे गेस्ट टीचर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। अतिथि शिक्षक संघ ने देहरादून परेड ग्राउंड में पिछले दिनों हुए लाठीचार्ज की निंदा की है। इसके विरोध में संगठन ने शनिवार को जिलाध्यक्ष पारस जुकरिया, संरक्षक मोहन चिल्कोटी के नेतृत्व में यहां प्रदर्शन किया। सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय न लेने पर मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय (सीईओ) में धरना देने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


अतिथि शिक्षकों के संगठन ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने में लगे अतिथि शिक्षकों की न्यायोचित मांग मानने की बजाय देहरादून में उनके साथ उत्पीड़न किया जा रहा है। संगठन ने गिरफ्तार शिक्षकों को तुरंत रिहा करने की मांग को प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार द्वारा ठोस कदम न उठाने पर 15 नवंबर से धरना देने की धमकी दी गई है। प्रदर्शन में हरीश पांडेय, बृजेश, नवीन, हिमांशु, जीवन चंद्र, अनामिका, तनुजा, तृप्ति, संजीव भट्ट आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें